खैरागढ़-डोंगरगढ़ में तेंदुए का शव मिला:पंजे, नाखून और दांत गायब, शिकार की आशंका, वन विभाग ने शुरू की जांच

खैरागढ़-डोंगरगढ़ के वन ग्राम बनबोड़ क्षेत्र में एक वयस्क तेंदुए का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिकारियों ने उसके पंजे, नाखून और जबड़े के दांत काट लिए हैं। यह मामला संगठित अवैध शिकार की ओर इशारा कर रहा है। सोमवार सुबह खैरागढ़ वनमंडल के कोपेनवागांव-मुढ़ीपार क्षेत्र में जंगल से कुछ दूरी पर राजस्व भूमि में तेंदुए का शव संदिग्ध हालत में मिला। ग्रामीणों ने मृत तेंदुए को देखकर तत्काल वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। तेंदुए के पंजे और जबड़े के दांत गायब जांच में पता चला कि तेंदुए के चारों पैरों के नाखून और जबड़ा गायब थे। घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे भी मिले हैं, जिससे आशंका है कि तेंदुए की हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंका गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल को सुरक्षा बलों द्वारा सील कर दिया गया है और डॉग स्क्वायड को भी जांच में शामिल किया गया है। आसपास के गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। तेंदुए का पोस्टमार्टम पूरा, वव विभाग की जांच जारी वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण नियमों के तहत तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया है। वन परिक्षेत्राधिकारी आरके टंडन ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा और यदि अवैध शिकार या आपराधिक गतिविधि की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *