अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में स्थित प्रगति नगर कोटड़ा में व्यापारी के घर चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने सोमवार को दिनदहाड़े ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब 3 लाख रुपए नगदी और ज्वेलरी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने घर में के पालतू कुत्ते को बेहोश कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लवलेश अलवानी ने बताया कि वह सुबह 10:30 बजे चूड़ी बाजार स्थित अपनी शॉप पर चला गया था। जब वापस दिन में 4 बजे पालतू कुत्ते को घूमने के लिए घर आया तो अंदर ताले टूटे हुए थे। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसने अपने पिता को इसकी सूचना दी थी। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के ताले टूटे हुए थे। चोर 3 लाख नगदी और ज्वेलरी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह रेंट पर रह रहे थे। पीड़ित ने बताया कि जब घर पहुंचा तो डॉग भी बेहोशी की हालत में था। पिता के चेकअप के लिए परिवार जयपुर गया हुआ था। मौका मुआयना कर जांच की शुरू हेड कांस्टेबल मुश्ताक अहमद ने बताया कि पीड़ित की ओर से कंट्रोल रूम के जरिए सूचना दी गई थी। पीड़ित दुकान पर गया और पीछे से वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और मौका मोइन किया गया। पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।


