तखतपुर पंचायत कार्यालयों के निरीक्षण में चार सचिव नदारद रहे:सीईओ ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की

बिलासपुर में जनपद पंचायत तखतपुर के अंतर्गत चार ग्राम पंचायतों के औचक निरीक्षण के दौरान पंचायत कार्यालय बंद पाए गए या सचिव नदारद मिले। इस मामले में जनपद सीईओ ने बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए पंचायत सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है। यह निरीक्षण सोमवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के निर्देश पर जनपद पंचायत तखतपुर के सीईओ सत्यव्रत तिवारी ने किया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों के कामकाज की निगरानी और आम लोगों की सुविधा सुनिश्चित करना था। ग्राम पंचायत कार्यालयों में सचिव नदारद पाए गए निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत परसदा के सचिव ब्रजेश साहू बिना पूर्व सूचना के कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह, ग्राम पंचायत भरनी का कार्यालय बंद मिला और सचिव वीरेंद्र ध्रुव भी अनुपस्थित थे। ग्राम पंचायत चोरभट्टीकला का कार्यालय भी कार्यालयीन समय में बंद पाया गया, जहां सचिव कु. मनीता कश्यप मौजूद नहीं थीं। ग्राम पंचायत चोरभट्टीखुर्द में भी पंचायत कार्यालय बंद मिला और सचिव प्रीति ध्रुव अनुपस्थित रहीं। जनपद सीईओ ने इन सभी अनुपस्थित सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला पंचायत सीईओ को प्रकरण भेजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *