महाराष्ट्र पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने राजस्थान में (MD) ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। यह फैक्ट्री एक मुर्गी फार्म में लगाई गई थी। यहां से ANC ने ड्रग्स और उपकरणों समेत 100 करोड़ की सामग्री जब्त की है। मामला झुंझुनूं के धनूरी थाना इलाके के नांद का बास गांव का रविवार का है। मुर्गी फार्म पर बनाई फैक्ट्री पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक ने बताया- मीरा भायंदर-वसई विरार (MBVV) पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने रविवार को इनपुट के आधार पर इस मुर्गी फार्म में बनी इस फैक्ट्री पर छापा मारा था। यहां से एक अनिल विजयपाल सिहाग को गिरफ्तार किया है। अनिल ही यहां MD ड्रग्स बना रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने फैक्ट्री से करीब 10 किलोग्राम MD ड्रग्स, इसके केमिकल और मशीनें जब्त की है। इन सभी की कीमत करीब 100 करोड़ आंकी गई है। कार्रवाई में मिला था राजस्थान में फैक्ट्री होने का इनपुट कौशिक ने बताया- यह ऑपरेशन 4 अक्टूबर को शुरू हुआ था। ANC टीम ने एक कार्रवाई के दौरान तलाशी में राजस्थान में MD ड्रग होने का इनपुट मिला था। इसके बाद इसी कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी ने राजस्थान में फैक्ट्री होने की बात कबूली थी। इसके बाद ये कार्रवाई की गई। राजस्थान की ड्रग फैक्ट्री से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी:धोरों में सुनसान इलाके में चल रहा था अवैध कारोबार, 2 तस्कर पकड़े बाड़मेर में बॉर्डर पर 420 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:BSF, राजस्थान-पंजाब पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन; इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट से जुड़े 9 लोग गिरफ्तार 40 करोड़ की ड्रग्स बननी थी, मुंबई से लाए मशीनें-केमिकल:भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बनाई फैक्ट्री, शुरू होने के एक दिन पहले ही रेड


