युवक कांग्रेस ने प्रतिमा बागरी का पुतला जलाया:गांजा तस्करी में भाई-जीजा जेल में, इस्तीफे की मांग

डिंडौरी जिले के शहपुरा जनपद मुख्यालय में सोमवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक के सामने नारेबाजी करते हुए प्रतिमा बागरी का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस से उनकी झूमाझटकी भी हुई। युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमन पाठक ने आरोप लगाया कि राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को सतना पुलिस ने 47 किलो गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं, उनके जीजा के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई की है। पाठक ने कहा कि मंत्री को इस मामले में जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक और सत्ता के संरक्षण में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। युवक कांग्रेस ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और नैतिकता के आधार पर मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। युवक कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मंत्री का इस्तीफा नहीं लिया जाता है, तो वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस प्रदर्शन में संजय राय, राजेंद्र गुप्ता, रेवा झरिया, अमित कच्छवाहा, रघुनंदन पांडेय, अजय शर्मा, संजू रजक, संदीप झरिया और मायाराम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *