राज्य सरकार के 2 साल पूरे, हनुमानगढ़ में गोपूजन:भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के साथ गोशाला में किया आयोजन

हनुमानगढ़ में राज्य सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जिलेभर में रक्तदान शिविर, हेल्थ चेकअप और गोपूजन जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार को गोपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। यह जिलास्तरीय कार्यक्रम जंक्शन स्थित अबोहर बाइपास पर गोविंद धाम गोशाला में गोपालन विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव थे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक गणेश राज बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा नेता अमित चौधरी और निवर्तमान सभापति सुमित रणवां शामिल थे। गोशाला सेवा समिति अध्यक्ष इंद्र हिसारिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, बजरंग दल से आशीष पारीक, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आनंद स्वरूप, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राकेश गांधी, जिला गोशाला विकास समिति अध्यक्ष बजरंग सिंह शेखावत और उपाध्यक्ष मनोहर लाल बंसल भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *