दतिया में तेज रफ्तार कार ने ठेले को टक्कर मारी:ड्राइवर फरार, फास्ट फूड संचालक को 20 हजार का नुकसान

दतिया शहर के लिंक रोड स्थित भैरव मंदिर के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार ने फास्ट फूड के ठेले को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेला क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कार का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया और आगे का टायर भी बस्ट हो गया। कार में तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं, जो हादसे के बाद कार को करीब 300 मीटर दूर सीता सागर के पास छोड़कर मौके से फरार हो गए। फास्ट फूड संचालक कृष्ण पाल ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। घटना के समय वह ठेला बंद कर घर लौट चुका था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे में ठेले और सामान को करीब 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायती आवेदन दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार सवार नशे की हालत में थे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *