जबलपुर में परसवाड़ा के स्कूल में दिखा सर्प:क्लास में खेल रहे बच्चों को कोने में आया नजर; 3 फीट लंबे सर्प को किया रेस्क्यू

जबलपुर की एकीकृत शासकीय माध्यमिक स्कूल परसवाड़ा में सोमवार दोपहर को हड़कंप मच गया। स्कूल में एक तीन फीट लंबा सांप घुस गया। अचानक ही बच्चों की नजर जब उस पर पड़ी तो फौरन टीचर को जानकारी दी गई। स्कूल की शिक्षिका ने सर्प विशेषज्ञ को फोन कर मौके पर बुलाया। उन्होंने सांप का रेस्क्यू किया और पकड़कर तिलवारा के जंगल में छोड़ दिया। सर्प पकड़े जाने के बाद टीचर और बच्चोंं ने राहत की सांस ली। टीचर के मुताबिक स्कूल के आसपास इससे पहले भी सांप नजर आए हैं। तत्काल बच्चों को क्लास से बाहर निकाला
धनवंतरी नगर के पास स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक स्कूल में कक्षा 1 से लेकर 5 तक के छात्र पढ़ते हैं। सोमवार दोपहर बच्चे क्लास में खेल रहे थे। उसी समय एक छात्र की नजर किनारे बैठे सर्प पर पड़ी। जिसे देखते ही बच्चों के होश उड़ गए। जिस दौरान क्लास में सांप था, उस समय टीचर कीर्ति नेमा भी मौजूद थीं। उन्होंने फौरन बच्चों को क्लास से बाहर निकाला और फिर सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को जानकारी दी। सर्प को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया
थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंचे गजेंद्र दुबे ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। गजेंद्र दुबे ने बताया कि पकड़ा गया सांप कील बैक चैकर्ट है, जिसे आमतौर पर पन्हियल सांप कहते हैं। यह सांप जहरीला नहीं होता है। ठंड के समय यह अक्सर धूप सेंकने के लिए किसी बिल्डिंग के आसपास नजर आ जाया करता है। साथ ही यह मकानों में बने किसी सुराग में नजर आता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *