जांजगीर-चांपा में देवी-देवताओं पर की टिप्पणी…पूर्व प्रिंसिपल गिरफ्तार:स्टूडेंट्स से पहले पुताई भी करवाया था, शिकायत करने पर धमकाया; पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत डोंगाकहरौद स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के पूर्व प्रभारी प्राचार्य कुंजकिशोर सतनामी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उन पर हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने और स्टूडेंट्स के करियर को खराब करने की धमकी देने का आरोप है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है। इसमें प्राचार्य कुंजकिशोर सतनामी छात्र-छात्राओं के सामने देवी-देवताओं को लेकर विवादित बयान देते नजर आ रहे थे। पहले देखिए ये तस्वीरें- मामला पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकहरौद ​​​​​​आत्मानंद स्कूल का है। प्रिंसिपल का नाम कुंज किशोर है। जानकारी के मुताबिक, प्रिसिंपल ने स्टूडेंट्स से क्लासरूम की पुताई करवाई थी। छात्रों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी। जिससे नाराज होकर उन्होंने स्कूल कैंपस में स्टूडेंट्स के सामने कहा कि “मेरा जितना बिगाड़ना है बिगड़ चुके। अब मैं तुम्हारे टीसी-सीसी में ऐसा लिखा दूंगा कि मर जाओगे। जो उखाड़ना है उखाड़ लेना।” वहीं, एक और वीडियो में प्रिंसिपल स्कूल के बच्चों के सामने देवी-देवताओं और सांस्कृतिक परंपराओं पर टिप्पणी कर रहे हैं। जिसमें वे ब्रह्मा, सरस्वती और मत्स्य पुराण का जिक्र करते हुए विवादास्पद बातें कहते नजर आ रहे हैं। डेढ़ साल पुराना वीडियो वायरल दरअसल, देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है। जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रिंसिपल ने कहते नजर आए कि ब्रह्मा ने तीन बूंद छिड़के, जिससे 3 देवियां प्रकट हुईं। जिनमें से एक देवी सरस्वती हैं। उन्होंने मत्स्य पुराण का हवाला देते हुए कहा कि वहां किसी स्कूल या ज्ञान देने का वर्णन नहीं है। वे आगे टिप्पणी करते हैं कि जब ये देवियां बड़ी हुईं, तो उनकी खूबसूरती इतनी थी कि पिता और पति दोनों का नाम मत्स्य पुराण में ब्रह्मा ही बताया गया है। प्राचार्य के अनुसार ब्रह्मा जी ने 100 सालों तक अपनी पुत्री को अपनी पत्नी बनाकर रखा और उनके पुत्र भी हैं। बहुत सारी चीजें हैं जिसे स्वीकार करना थोड़ा सा कठिन हो जाता है। आइए और सच की ओर एक कदम बढ़ाएं। मामले में पामगढ़ पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी पूर्व प्रभारी प्राचार्य कुंजकिशोर सतनामी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। ………………………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें प्रिंसिपल बोला- TC में ऐसा लिखा दूंगा कि मर जाओगे…VIDEO:स्टूडेंट्स से पहले पुताई करवाया था, शिकायत करने पर धमकाया; देवी-देवताओं पर भी की टिप्पणी छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह स्टूडेंट्स के करियर को खराब करने की धमकी देते और हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिख रहे हैं। मामला पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकहरौद ​​​​​​आत्मानंद स्कूल का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *