नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर झुंझुनूं से है। यहां महाराष्ट्र पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एमडी ड्रग्स बनाने वाली 100 करोड़ की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. 100 करोड़ की MD ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी
महाराष्ट्र पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने झुंझुनूं में मेफेड्रोन ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस फैक्ट्री से करीब 10 किलो MD ड्रग्स, कुछ केमिकल और मैन्युफैक्चरिंग इक्विपमेंट जब्त किए हैं, जिनका मूल्य करीब 100 करोड़ रुपए है। पुलिस ने एक आरोपी को भी पकड़ा है। पढ़ें पूरी खबर 2. विधायक अनीता जाटव के खिलाफ लगे पोस्टर
करौली के हिंडौन सिटी में कांग्रेस विधायक अनीता जाटव के खिलाफ होर्डिंग लगाया गया है। इस पर लिखा है- कमीशनखोर, गद्दी छोड़। विधायक की तस्वीर पर क्रॉस का निशान भी बनाया गया है। इस होर्डिंग पर निवेदक के रूप में ‘समस्त आम जनता, विधानसभा क्षेत्र- हिंडौन’ लिखा है। पढ़ें पूरी खबर 3. हरियाणा BJP MLA के राजस्थान में स्वागत पर विवाद
हरियाणा के बीजेपी विधायक रणधीर पनिहार के जोधपुर दौरे ने बिश्नोई समाज में नया सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। जोधपुर एयरपोर्ट पर समाज की ओर से उनका फूल-मालाओं और साफे से स्वागत किया गया था। इसको लेकर समाज के बड़े संत भड़क गए। पढ़ें पूरी खबर 4. जन्मदिन पर नाबालिग को कार ने कुचला, दोस्त की भी मौत
टोंक में जन्मदिन पर नाबालिग को कार ने कुचल दिया। बाइक पर साथ गए दोस्त की भी मौत हो गई। घर पर दोस्त और परिवार के लोग जन्मदिन का केट काटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मौत की खबर आई। दोनों दोस्त गांव से 1 किलोमीटर दूर हाईवे पर होटल से नाश्ता लेकर लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर 5. मंत्री ने एक्सईएन को लगाई फटकार
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने एक्सईएन को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि अगर गुणवत्ता में कोई कमी पाई गई, तो पूरा स्ट्रक्चर तुड़वा दिया जाएगा। मंत्री नागर कोटा के कनवास में निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर अब 3 अहम खबरें
6. कोहरे के कारण रास्ता भटकी बस
राजस्थान में सोमवार सुबह अलवर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में घना कोहरा छाया रहा। अलवर में विजिबिलिटी 20, तो श्रीगंगानगर में 5 मीटर तक रह गई थी। घने कोहरे के कारण जयपुर से श्रीगंगानगर जा रही बस सादुलशहर (श्रीगंगानगर) की सड़क पर चली गई। बाद में ड्राइवर ने बस को वापस मोड़ा। पढ़ें पूरी खबर 7. 11वीं के छात्र ने 9वीं की छात्रा से रेप किया
पाली में 11वीं के छात्र पर अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली 9वीं की छात्रा के साथ रेप किया। आरोपी छात्र ने नाबालिग को इसके बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने छात्रा से इसके बारे में पूछा तो पीड़िता रोने लगी और आपबीती बताई। पढ़ें पूरी खबर 8. बेकाबू बस पलटी, ग्रामीणों ने हाथों से उठाया
भीलवाड़ा में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ओवरटेक करने की कोशिश में बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे 20-25 ग्रामीणों ने मिलकर बस को हाथों से उठाया और नीचे कोई यात्री फंसा है या नहीं, इसकी जांच की। इसके बाद शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है
9. 5 दिन ऊंटनी के शव के पास बैठा रहा बच्चा
जैसलमेर में ऊंटनी की बच्चे को जन्म देने के बाद मौत हो गई। 5 दिन तक उसका नवजात बच्चा शव के आसपास चक्कर लगाता रहा। इस दौरान वह कभी सिर से धक्का लगाकर मां को उठाने की कोशिश करता तो कभी भूख से तड़पते हुए जोर-जोर से चिल्लाता रहा। कल क्या होगा खास
10. SIR-2026 की वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट पब्लिकेशन कल
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट पब्लिकेशन 16 दिसंबर को किया जाएगा। ड्राफ्ट में जिनके नाम नहीं होंगे, उन्हें सुनवाई का अवसर दिया जाएगा।


