बूंदी में वनकर्मियों से मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने दो जेसीबी मशीन जब्त की, राजकार्य में बाधा का आरोप

बूंदी जिले में वन विभाग के कर्मचारियों से मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो जेसीबी मशीनें भी जब्त की हैं। यह कार्रवाई देई थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में हुई घटना के संबंध में की गई है। टोंक गुदलिया निवासी वनरक्षक दिलीप सिंह नरुका (40) जैतपुर रेंज में कार्यरत हैं। उन्होंने देई पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में अपनी शिकायत में 13 दिसंबर को वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट, बदसलूकी और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया था। बूंदी जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा और वृत्ताधिकारी नैनवां राजूलाल के मार्गदर्शन में देई थानाधिकारी कमलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। गठित टीम ने गहन जांच और आसूचना तंत्र की सहायता से 15 दिसंबर 2025 को चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आशाराम, राजेंद्र, बुद्धीप्रकाश और राजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में शामिल दो जेसीबी मशीनें भी जब्त कर ली हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *