दिल्ली-जयपुर डबल डेकर ट्रेन के समय में बदलाव हुआ:10 मिनट पहले रवाना होगी, 1 जनवरी से बदले हुए समय से चलेगी

दिल्ली से जयपुर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अहम अपडेट है। दिल्ली सराय-जयपुर डबल डेकर ट्रेन के संचालन समय में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत ट्रेन अब दिल्ली सराय स्टेशन से तय समय से 10 मिनट पहले रवाना होगी। साथ ही दिल्ली कैंट और गुरुग्राम (गुड़गांव) स्टेशन पर भी इसके आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया- ट्रेन संख्या 12986, दिल्ली सराय-जयपुर डबल डेकर ट्रेन 1 जनवरी 2026 से बदले हुए समय के अनुसार चलेगी। अभी तक यह ट्रेन दिल्ली सराय स्टेशन से शाम 5.35 बजे रवाना होती थी, लेकिन अब परिवर्तित समय के अनुसार यह ट्रेन शाम 5.25 बजे प्रस्थान करेगी। दिल्ली कैंट और गुरुग्राम पहुंचने के समय में भी बदलाव हुआ उन्होंने बताया कि बदले हुए शेड्यूल के अनुसार ट्रेन दिल्ली कैंट स्टेशन पर पहले जहां 5.50 बजे पहुंचती थी और 5.52 बजे रवाना होती थी, अब वहां 5.40 बजे पहुंचेगी और 5.42 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसी तरह गुरुग्राम स्टेशन पर भी समय में बदलाव किया गया है। ट्रेन अब पहले की तरह 6.08 बजे पहुंचने और 6.10 बजे रवाना होने के बजाय 5.58 बजे आगमन और 6.00 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे की ओर से यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर से पहले ट्रेन का अपडेटेड टाइम टेबल जरूर देख लें, ताकि स्टेशन पर किसी तरह की असुविधा न हो। समय में यह बदलाव नियमित संचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *