जालोर जिले के लेटा गांव में किसान के खेत पर लगा सोलर प्लांट चोरी हो गया। किसान ने पुलिस को रिपोर्ट दी, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। किसान ने अब एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी मिश्राराम माली ने रिपोर्ट देकर बताया- उसका लेटा बी गांव में खेत पर कुआं है। वहां करीब 30 हजार की लागत से डेढ़ साल पहले सोलर प्लांट लगाया था। 10 दिसंबर को सुबह वो प्लांट देखने गया तो वहां प्लांट नहीं था। इसके बाद पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी और कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने मामले में अनदेखी की और कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पूछने पर पुलिस ने बताया फिलहाल जांच अधिकारी के पास रिपोर्ट है, वह जांच कर रहे हैं। रविवार को पता चला कि पुलिस ने अब तक मामला भी दर्ज नहीं किया गया हैं। इसके बाद प्रार्थी के परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी शैलेन्द्र सिंह को पेश होकर रिपोर्ट पेश की और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


