सरकार के 2 वर्ष पूरे: राज्य में आरोग्य, रक्तदान शिविर:सिरोही में जिला स्तरीय कार्यक्रम, 18473 लोग लाभान्वित

राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज पूरे राज्य में आरोग्य एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सिरोही जिले में भी जिला स्तरीय आरोग्य एवं रक्तदान शिविर आयोजित हुए। जिलेभर में कुल 292 आरोग्य शिविर लगाए गए, जिनसे 18,473 लोग लाभान्वित हुए। सिरोही में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, महामंत्री गणपत सिंह राठौड़, सिरोही प्रधान हंसमुख कुमार, जिला परिषद सदस्य दिलीप सिंह, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल माली और शहर जिला अध्यक्ष चिराग रावल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराडी ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य राजस्थान को निरोगी और निरामय बनाना है। उन्होंने कहा कि आभा आईडी के माध्यम से लाभार्थी ऑनलाइन पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान के निवासी अब गुजरात में भी निशुल्क इलाज करा सकेंगे। उन्होंने राज्य की प्रगति पर भी प्रकाश डाला। भाजपा महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। सिरोही प्रधान हंसमुख कुमार ने बताया कि आरोग्य शिविरों से जिलेभर के लोग स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना के तहत आज दिव्यांगजनों को स्कूटियों का वितरण किया जा रहा है, जिससे उन्हें दैनिक कार्यों में सुविधा होगी। ये आरोग्य शिविर शिवगंज अस्पताल, आबूरोड उपजिला अस्पताल, जिले के 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 248 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आयोजित किए गए। जिले में दो स्थानों पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल सिरोही एवं ग्लोबल अस्पताल आबू रोड पर रक्तदान शिविरों का आयोजन हुआ जिसमे क्रमशः 72 और 94 ब्लड यूनिट का रक्तदान होकर कुल 166 ब्लड यूनिट का रक्तदान हुया।
कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. वीरेंद्र महात्मा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस पी शर्मा, आरसीएचओ डॉ. रितेश सांखला, डीटीओ डॉ. विवेक जोशी, उप निदेशक समाज कल्याण विभाग राजेंद्र पुरोहित, डॉ. प्रीति लोढ़ा एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सामाजिक कल्याण विभाग की तरफ से अतिथियों के हाथों बीस स्कूटी एवं एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी का वितरण किया गया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *