राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों के सिलसिले में सोमवार को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में आरोग्य शिविरों का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में जिला स्तरीय आरोग्य शिविर और रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों ने रक्तदान किया। कलेक्टर देवेन्द्र कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा ने बताया कि आरोग्य शिविरों में. निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं, जांच एवं दवा, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच एवं एफसीएम इंजेक्शन, बच्चों के टीकाकरण, एनसीडी, टीबी मुक्त भारत योजना एवं ‘मां’ वाउचर योजना का लाभ दिया गया। साथ ही दौसा, लालसोट एवं महवा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां 139 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। योजनाओं की जानकारी दी उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह गुर्जर ने चिकित्सा विभाग की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सभी अतिथियों ने रक्तदान शिविर में डोनर्स का हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर एएसपी हेमंत कलाल, एडीएम अरविंद शर्मा, जिला परिषद सीईओ बिरदीचंद गंगवाल, आरसीएचओ डॉ. बीएल मीणा एवं पीएमओ डॉ. आरके मीणा उपस्थित थे।


