दीवार तोड़ने गए दस्ते को वापस लौटना पड़ा:आमजन ने खरी-खोटी सुनाते हुए कहा गरीब की दीवार तोड़ने आ गए, जोहड़ का अतिक्रमण दिखा नहीं

अलवर शहर के वार्ड संख्या 10 में सोमवार को उस समय नगर निगम के दस्ते के सामने बड़ी संख्या में लोग विरोध के रूप में आगे आ गए जब वहां एक दीवार को तोड़ने के लिए टीम आगे बढ़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस स्थान पर दीवार हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, उसके पास ही जोहड़ है। यहां लंबे समय से बड़े स्तर पर अतिक्रमण है। लेकिन नगर निगम का अतिक्रमण पर ध्यान नहीं है। उल्टा प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर केवल एक महिला के आशियाने की दीवार तोड़ने टीम पहुंच गई। जिसका सबने विरोध किया। लोगों ने अधिकारियों साफ तौर पर कह दिया कि जोहड़ जैसे सार्वजनिक जल स्रोत पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाए। नगर निगम की प्राथमिकता होनी चाहिए, न कि एक गरीब महिला के मकान की दीवार को तोड़ना।
नगर निगम अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि फिलहाल दीवार हटाने की कार्रवाई रोक दी गई है। अधिकारियों ने महिला से संबंधित दस्तावेज नगर निगम कार्यालय में जमा कराने को कहा। ताकि पूरे मामले की जांच की जा सके। दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई। यहां के लोगों ने कहा कि मामले की शिकायत अलवर कलेक्टर से की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *