भारतीय जनता पार्टी पाली की ओर से सुशासन पखवाड़ा के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर पाली जिले की सभी विधानसभाओं में विविध सेवा कार्य आयोजित किए गए।
जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया कि जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी के नेतृत्व में जिले भर में जगह-जगह रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। जिनमें 482 यूनिट रक्तदान किया गया। साथ ही पाली जिले की सभी गौशालाओं में गौवंश को लापसी एवं गुड़ खिलाकर सेवा की गई।
इस अवसर पर जिला प्रभारी श्याम शर्मा एवं सह-प्रभारी विनिता सेठ ने जिले का दौरा कर सोजत, पाली, मारवाड़, सुमेरपुर एवं सादड़ी में आयोजित सेवा कार्यों का अवलोकन किया एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, महेंद्र बोहरा, संजय ओझा, रामकिशोर साबू, शिवप्रकाश प्रजापत,देवीलाल मेघवाल शेतान देवासी, प्रताप सिंह जोधा, राहुल मेवाड़ा, सुरेश देवासी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिले भर में आमजन के लिए आरोग्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें प्राथमिक जांच कर निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। सेवा पखवाड़ा के संयोजक दिग्विजयसिंह राठौड़ के साथ महेश वागड़ी, अशोक तलेसरा, मनीष जावा, जीतू भंसाली, मंडल अध्यक्ष सुरेश पंवार, गोपाल बंजारा, मांगूसिंह डेडा, राजूभाई पटेल, सुल्तान सिंह, रामलाल देवासी, मुकेश नाबरिया, प्रवीण गुलेछा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नंदी शाला में आयोजित कार्यक्रम में देवीलाल मेघवाल, मूलसिंह भाटी, पप्पू शर्मा, डॉ. दिलीप सिंह, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, जयसिंह राजपुरोहित, अभिषेक दुगड़, प्रेमसिंह चारण, सुदर्शनसिंह उदावत, रेखा कंवर भाटी, अजय वैष्णव सहित कई जने मौजूद रहे।


