सलूंबर में आचार्य विहर्ष सागर दीक्षा दिवस पर रक्तदान:मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर 24 यूनिट रक्त एकत्र, शिविर आयोजित

सलूंबर में भारत गौरव राष्ट्र संत आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज के 28वें दीक्षा जयंती महोत्सव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सलूंबर नगर की श्री दिगंबर जैन बोर्डिंग में सकल जैन समाज और मुनि संघ सेवा समिति के संयुक्त देखरेख में संपन्न हुआ। लगभग 24 यूनिट रक्त दान किया इस रक्तदान शिविर में समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लगभग 24 यूनिट रक्त दान किया। शिविर का आयोजन जयपुर के ड्रग कंट्रोलर के निर्देशन में किया गया, जबकि पेसिफिक कॉलेज (पिम्स) उमरड़ा हॉस्पिटल उदयपुर की मेडिकल टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य संभाला। मुनि संघ सेवा समिति एवं केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार मिंडा ने बताया कि यह रक्तदान शिविर समाज में सेवा, समर्पण और संस्कारों का प्रतीक है। इसका उद्देश्य मानव सेवा का संदेश देना था। शिविर स्थल का निरीक्षण स्वयं आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज, सलूंबर विधायक शांतादेवी मीणा और जिला औषधि नियंत्रक अनिरुद्ध खत्री ने किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सेठ लक्ष्मीलाल ढालावत, अभय कुमार गांधी, गजेंद्र शाह, धीरजमल भूता, महावीर दोषी, कमलेश दोषी, गजेंद्र दोषी, डॉ. योगेश जोशी, मुकेश तोरावत, विशाल दोषी, गौरव गांधी, गिरीश मेहता, अमित पारडिया, दिलीप गांधी, विवेक कोड़ियां, लक्ष्मीलाल जानी, चेंद्रेश सुथार, भवर लाल नागदा, रवि नागदा और विशाल जैन सहित केमिस्ट एसोसिएशन समस्त सदस्य एवं समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों की ओर से दिलीप गांधी ने जानकारी दी कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन निरंतर किए जाएंगे। शिविर का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सफल आयोजन की घोषणा के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *