12वीं क्लास में पढ़ने स्टूडेंट का किडनैप कर सुनसान जगह पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। मामला बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना इलाके का है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी दोनों युवक फरार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पीड़िता 17 साल की है। पुलिस को मिली रिपोर्ट के अनुसार गुड़ामालानी थाना इलाके निवासी नाबालिग के पिता ने थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 12 दिसंबर को स्कूल की छुट्टी के बाद नाबालिग अपने घर की तरफ जा रही थी। बीच रास्ते में स्कार्पियो गाडी में सवार होकर आए दो बदमाश युवक नाबालिग के गर्दन पर चाकू रखकर डरा-धमकाकर जबरदस्ती उठाकर गाडी में डालकर नदी में रास्ते से दूर लेकर गए। दोनों बदमाशों ने सुनसान जगह पर लेकर बारी-बारी से नाबालिग के साथ रेप किया। नाबालिग के चिल्लाने और लोगों का आता देखकर बदमाश नाबालिग को छोड़कर फरार हो गए। नाबालिग ने मां को बताई आपबीती रिपोर्ट में बताया कि नाबालिग की मां ने घर पर लेट आने का कारण पूछा तो रोते हुए आप बीती घटना बताई। पिता शादी समारोह मैं होने के कारण बाहर होने के कारण जालोर गए हुए थे। नाबालिग के पिता के 14 दिसंबर को घर लौटने पर पुलिस थाना गुड़ामालानी में रिपोर्ट दी। पुलिस ने किया मामला दर्ज थानाधिकारी सुरेंद्र बिश्नोई ने बताया- परिवादी की रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट सहित 137(2),70(2),3/4, सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच गुड़ामालनी डीएसपी सुखराम विश्नोई की ओर से की जा रही है।


