सिंधी काउंसिल का सेवा अभियान:राजेंद्र नगर में बांटे कंबल, जरूरतमंदों के चेहरे पर दिखी खुशी

रायपुर में ठंड के बीच सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा निशुल्क कंबल वितरण अभियान लगातार जारी है। अभियान के दूसरे दिन पुराना राजेंद्र नगर क्षेत्र में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड से बचाव के साथ मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करना रहा। प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि यह कंबल वितरण अभियान स्वर्गीय कांता देवी जसवानी, स्वर्गीय राजेंद्र रामनानी और स्वर्गीय हरिराम सिंदारा की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काउंसिल का एक ही संकल्प है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के मौसम में बिना कंबल के न रहे। जब किसी जरूरतमंद को कंबल मिलता है और उसके चेहरे पर सुकून दिखाई देता है, तो वही इस सेवा का सबसे बड़ा फल है। कंबल वितरण के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग पहुंचे। स्वयंसेवकों ने व्यवस्थित तरीके से कंबल वितरित किए और बुजुर्गों, महिलाओं व असहाय लोगों का विशेष ध्यान रखा गया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ के साथ डॉ. एन.डी. गजवानी, मोहन वलयानी, रितेश वाधवा और धनेश मटलानी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। सिंधी काउंसिल ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी विभिन्न इलाकों में जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *