इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने पशु औषधालय सेण्डल, इंदौर के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी माधु रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं इंदौर संभाग निर्धारित किया गया है। दरअसल रावत द्वारा अनुचित तरीके से ऑनलाइन उपस्थिति (सार्थन एप) दर्ज करने, भारत पशुधन एप पर कृत्रिम गर्भाधान का काम और एंट्री शून्य होने, शासकीय कामों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, शासकीय नियमों की अवहेलना करने के फलस्वरूप मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन अवधि में रावत को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


