IGNOU ने ऑनलाइन कोर्स में शुरू किया आवेदन:पहली बार काशी के पर्यटन पर 4 साल का यूजी कोर्स,भगवत गीता पढ़ने के लिए 72 स्टूडेंट्स ने लिया दाखिला

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी से पूर्वांचल के 19 जिलों में कुल 43 अध्ययन केंद्र संबंद्ध हैं। पहली बार काशी के पर्यटन में उभरते अवसरों को लेकर इग्नू का वाराणसी केंद्र नया स्नातक कोर्स चालू किया है। जनवरी सत्र में पर्यटन और यात्रा प्रबंधन में चार वर्षीय स्नातक कोर्स की पढ़ाई होगी। इसमें बनारस के पर्यटन विकास को केंद्र में रखा जाएगा। 110 पाठ्यक्रमों में अध्ययन की सुविधा इन केंद्रों में लगभग 110 पाठ्यक्रमों में अध्ययन की सुविधा है। क्षेत्रिय निदेशक उपेंद्र नभ त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इग्नू में रोजगारपरक कोर्स की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्नातक स्तर पर बीएससी बायोकेमेस्ट्री के अलावा बीएससी खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता प्रबंधन विषय में प्रवेश शुरू हो गया है। बीए, बीकॉम, बीए सोशल वर्क, बीए टूरिज्म में भी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। वहीं परास्नातक में एमएससी जूलॉजी, केमिस्ट्री, जियोग्राफी, फिजिक्स, पर्यायवरण विज्ञान, साथ-साथ एमएससी फूड और न्यूट्रिशन, एमबीए में प्रवेश शुरू हो गया है। एमए इन भगवत गीता में 72 लोगों ने लिया प्रवेश एमए इन भगवत गीता का पहला बैच 14 जनवरी के बाद शुरू हो सकता है। भगवत गीता के पहले बैच के लिए वाराणसी केंद्र पर 72 लोगों ने प्रवेश लिया है। वहीं दूसरे बैच के लिए भी आवेदन शुरू हो गया है। भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित एमए ज्योतिष, वैदिक अध्ययन, हिंदू अध्ययन, संस्कृत के अलावा एमए भगवत गीता के पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश शुरू हो गया है। इग्नू में एडमिशन 31 जनवरी तक इग्नू के जनवरी 2025 सेशन में एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। इग्नू के विभिन्न अंडरग्रेजुएट, पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन लिया जा सकता है। आवेदन इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर करना है। इन स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन प्रक्रिया करें पूर्ण… • इग्नू एडमिशन जनवरी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर विजिट करें। • वेबसाइट के होम पेज पर जनवरी 2025 सेशन एडमिशन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। • अब आपको ऑनलाइन या डिस्टेंस प्रोग्राम का चयन करने के बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है। • रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूर्ण करें। • अंत में अभ्यर्थी कोर्स के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *