पोकरण में गोदाम से केबल चोरी का आरोपी गिरफ्तार:दूसरे मामले में सांकड़ा पुलिस ने सोलर प्लांट से केबल चोरी के आरोपी को पकड़ा

पोकरण और सांकड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा किया है। दोनों थानों की पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पोकरण पुलिस ने 2 साल पहले गोदाम से केबल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, सांकड़ा पुलिस ने एक साल पहले सोलर प्लांट से केबल और मॉड्युल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पोकरण थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि 12 जनवरी 2023 को पीड़ित व्यापारी कैलाश राठी निवासी पोकरण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि उसकी फर्म एनबी एन्टरप्राईजेज पोकरण के गोदाम में रात्रि में ताला तोड़कर 1800 मीटर केबल सहित अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में गठित टीम ने तकनीकी सहयोग से मामले में वांछित आरोपी हरेन्द्र उर्फ हेमाराम निवासी ढूढा कवास पुलिस थाना नागाणा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से मामले में उपयोग ली गई गाड़ी भी जब्त कर ली। वहीं, पोकरण के सांकड़ा में पुलिस ने सोलर प्लांट में चोरी की वारदात के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सांकड़ा थानाधिकारी नाथूसिंह ने बताया कि 3 जनवरी 2023 को संग्राम सिंह की ढाणी में स्थापित रिन्यु पावर सोलर प्लांट में कार्यरत मोहन सिंह ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि सोलर प्लांट से रात में चोरों ने केबल और मॉड्युल चोरा कर लिए। सांकड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस टीम ने उस रात्रि में सोलर प्लांट के गार्ड को बंधक बनाकर चोरी करने वाले और 12 पम्प एक्शन गन सप्लाई करने वाले 2500 रुपए के इनामी आरोपी विजयपाल निवासी जयसिंहदेसर मगरा, पुलिस थाना पांचु जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *