प्रयागराज में योगी के आगे दौड़े IAS अफसर:क्रूज से देखा संगम, पक्षियों को दाना खिलाया; मॉकड्रिल में NSG ने ट्रेन से आतंकी पकड़ा

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को महाकुंभ में पहुंचे। उन्होंने फाइनल तैयारियों को देखा। योगी साधु-संतों से मिलकर निकले, तो उनके काफिले के आगे-आगे मेला अधिकारी IAS अफसर विजय किरण आनंद दौड़ते नजर आए। सीएम ने क्रूज से संगम क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लिया। पक्षियों को दाना भी खिलाया। फिर योगी संतों से मिलने 13 अखाड़ों में गए। जूना अखाड़े में महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज भी साथ थे। उनसे तैयारियों की जानकारी ली। यहां से सीएम योगी अपने शिविर पहुंचे। योगी महासभा में नाथ संप्रदाय की गद्दी की पूजा की। सीएम ने मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। कहा- 12 वर्ष के बाद महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। हम सौभाग्य मानते हैं कि महाकुंभ पर्व को आयोजित करने का सौभाग्य डबल इंजन की भाजपा की सरकार को प्रयागराज में आयोजित करने का अवसर मिला है। देर शाम सीएम ने 20 संतों के साथ भोजन किया। खाने में निमोना, आलू और सोया-मेथी का साग परोसा गया। आश्रय स्थल में रह रहे लोगों को कंबल भी बांटे। सीएम कल भी महाकुंभ में रहेंगे। 34 दिन में यह उनका छठवां दौरा है। इधर, महाकुंभ- 2025 की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए NSG के जवानों ने एक मॉक ड्रिल किया। जिसमें ट्रेन रोक कर एक आतंकी को पकड़ा गया। पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग में चलते हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *