13वां निशुल्क सामूहिक निकाह कराया

भीलवाड़ा |मंसूरी परिवार ने 13वां निशुल्क सामूहिक विवाह (निकाह) सम्मेलन का आयोजन गुल अली बाबा के यहां किया। हुआ। दूल्हा-दुल्हन को निकाहनामा सौंपा। फजर की नमाज के बाद मस्जिद के आलिमों ने निकाह पढ़ाया। सोहराब गौरी ने बताया कि कार्यक्रम नगर परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अब्दुल सलाम मंसूरी की सदारत में हुआ। आयोजक हाजी मोहम्मद उमर मंसूरी ने बताया कि मंसूरी ब्रदर्स की ओर से अब तक 286 जोड़ों का निकाह कराया जा चुका है। कन्वीनर अब्दुल रशीद पठान ने बताया कि मंच पर दूल्हा-दुल्हन के वालिदों को साफा बंधवाया। जाकिर मंसूरी, अहमद गौरी, अल्ताफ गौरी, मुजिबुरहमान, जिब्राइल रंगरेज का योगदान रहा। 14वां निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 18 जनवरी को होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *