भीलवाड़ा| सारथी गोल्ड एनजीओ ने लांबिया कलां राजकीय विद्यालय में 280 विद्यार्थियों को स्वेटर, जूते व मौजे वितरित किए। कार्यक्रम संस्था की चेयरपर्सन बीना बांगड़ एवं प्रेसिडेंट एकता ओस्तवाल के मार्गदर्शन में हुआ। मीडिया प्रभारी रीना डाड ने बताया कि संस्था की सचिव दीपशिखा नैनावटी, कोषाध्यक्ष तरंग जैन, प्रतीक्षा मैलाना, वर्षा बियानी, नीलू सूर्या आदि उपस्थित रहे।


