गुरु गोबिंद सिंह का जन्मोत्सव 5 को मनाएंगे, नगर कीर्तन निकलेगा

भास्कर संवाददाता |भीलवाड़ा गुरुद्वारा साहिब सिंधुनगर में प्रबंधक कमेटी एवं समूह संगत की मीटिंग में प्रकाश पर्व के आयोजन तय किए। अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह सोनी ने बताया कि 24 दिसंबर से 3 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे गुरुद्वारा साहिब सिंधु नगर से प्रभात फेरी निकलेगी। जिसमें संगत गुरबाणी कीर्तन करते साथ चलेगी। सचिव ऋषिपाल सिंह ने बताया कि 3 जनवरी दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन में पांच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी भी होगी। नगर कीर्तन सिंधुनगर से आरंभ होकर 6 बजे पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगा। 3 जनवरी को अखंड पाठ साहिब की आरंभता होगी। 4 जनवरी को गुरुद्वारा साहिब में सफाई सेवा एवं लंगर तैयार करने की सेवा की जाएगी। कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 5 जनवरी को प्रकाश पर्व पर सुबह 5.30 बजे से आसा की वार के कीर्तन एवं लंगर तैयार करने की सेवा आरंभ होगी। ज्ञानी करनैल सिंह और ज्ञानी सुखबीर सिंह गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। लुधियाना से कीर्तनी जत्था, भाई अमनदीप सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल करेंगे। दोपहर 12.30 बजे से गुरु का लंगर वितरित होगा। दोपहर 2 बजे सामूहिक अरदास के बाद दीवान की समाप्ति होगी। गुरुद्वारा श्री कलगीधर बागौर साहिब में प्रकाश पर्व रविवार 11 जनवरी को मनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *