स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन में टीम ने फर्स्ट प्राइज जीता

भीलवाड़ा| स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन हार्डवेयर संस्करण का ग्रैंड फिनाले तमिलनाडु में हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज उदयपुर की टीम डीपसाइट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। टीम को 1.50 लाख रुपए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टीम के सदस्य भीलवाड़ा के ह्रींकार पुत्र दिनेश बोथरा ने तकनीकी कौशल और नवाचार से विशेष पहचान बनाई। टीम के अन्य सदस्यों में शादाब खान, भूपेश नागदा एवं निज़बा खान शामिल रहे। मार्गदर्शन प्रोफेसर लतीफ खान ने दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *