भीलवाड़ा |राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से जिला क्रिकेट संघ उदयपुर के तत्वावधान में 17 दिसंबर से शुरू होने वाली राज्य स्तरीय अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भीलवाड़ा टीम की घोषणा की गई। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष महेंद्र नाहर ने बताया कि भीलवाड़ा टीम के कप्तान अथर्व मालू, दैविक सोमानी, देवराज सिंह, सनी धाकड़, अर्णव चौधरी, आयुष चौधरी, देवेश व्यास, भव्य सोमानी, यश नाथ योगी, स्वप्निल रावत, मितांश पुरी, राकेश सिंह रावत, शिवादित्य मानसिंहका, हेनिल पायक, भावेश सेन, लवण्य पारीक, अभिनव भारत व्यास, भावेश व्यास, प्रांजल धाकड़, टीम मैनेजर अभिमन्यु माथुर होंगे। भीलवाड़ा का पहला मैच 17 दिसंबर को उदयपुर टीम से होगा।


