भीलवाड़ा| योग वेदांत सेवा समिति एवं युवा सेवा संघ भीलवाड़ा ने सोमवार को स्कूलों में तुलसी पूजन दिवस मनाया। पालड़ी पंचायत क्षेत्र के तीन विद्यालयों में तुलसी पूजन किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंद्रपुरा एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तेलीखेड़ा में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने तुलसी पूजन किया। वरिष्ठ साधक गौरीशंकर गोपलान, कोर कमेटी सदस्य चंद्रशेखर जोशी, समिति अध्यक्ष ओम शर्मा ने तुलसी के धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व पर प्रकाश डाला।


