स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के 44वें सालाना कार्यक्रम अहसास में बच्चों ने अपनी रंगारंग और मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आए मेहमानों का एनसीसी कैडेट्स ने स्कूल बैंड की मनमोहक धुनों के साथ सजे पंडाल में स्वागत किया। इस दौरान स्कूल की चेयरपर्सन अविनाश कौर वालिया, प्रेसिडेंट सरदार सुखदेव सिंह, डायरेक्टर्स मंदीप वालिया, कमलप्रीत कौर, अकादमिक सलाहकार डॉ. डीपीएस रेखी, संदीप रेखी, डिप्टी डायरेक्टर सोनिया वर्मा और प्रिंसिपल अनिल कुमार शर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान अनिल सरीन जनरल सेक्रेटरी बीजेपी पंजाब, सुदर्शन गोसाई, मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी शाही इमाम पंजाब, जिया रहमान डायरेक्टर अहरार फाउंडेशन ने गेस्ट ऑफ ऑनर की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शबद गायन की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम को जारी रखा गया। इस दौरान वेलकम सांग, वेलकम डांस और स्प्रिंग डेल प्ले स्कूल जीके अस्टेट के नन्हे कलाकारों ने पेश की। किंडरगार्टन और पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों ने मोबाइल एडिक्शन पर संदेशात्मक कोरियोग्राफी पेश करके सबका मन मोह लिया। इसके साथ ही तीसरी से आठवीं कक्षा के बच्चों ने इंसानियत की भावना कोरियोग्राफी पेश करके सबका मन मोह लिया। बच्चों द्वारा पेश किए गए माइम वुमन इन पावर और हिंदी नाटक कठपुतली ने सभी दर्शकों की आंखें नम कर दीं। भंगड़ा, झुमर, लुड्डी और गिद्दा का रोमांचक प्रदर्शन देखकर दर्शक झूम उठे। पढ़ाई में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले बारहवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को स्कॉलरशिप और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।


