लुधियाना| पंजाब कुराश एसोसिएशन ने 12 और 13 दिसंबर को पटियाला में सीनियर हरसंदीप सिंह गिल कैडेट जूनियर स्टेट मेमोरियल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में भारतीय विद्या मंदिर, ऊधम सिंह नगर के कुल आठ जूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया और कई पदक जीतकर अपनी लगन, अनुशासन और खेल प्रतिभा का परिचय दिया। जीते मेडल में 10वीं के चैतन्य ने रजत, नौंवी के प्रशांत ने कांस्य पदक, युवराज जेठी ने स्वर्ण पदक, सानिया ने रजत पदक, निर्भय ने रजत पदक, वरुण चौहान ने कांस्य पदक जीता। इसके अतिरिक्त, युवराज जेठी को सर्वश्रेष्ठ कुराश खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रिसिंपल सीमा गुप्ता ने खिलाड़ियों के समर्पण भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां खिलाड़ियों के अनुशासन, कठिन परिश्रम और खेल भावना को दर्शाती हैं और यह संस्थान के लिए गौरव की बात है।


