किसानों ने सीखी आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीक और व्यावसायिक कौशल

लुधियाना| पीएयू के स्किल डेवलपमेंट सेंटर और फूड एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सहयोग से पंजाब के किसानों और किसान बीबियों के लिए सोयाबीन और दूध की प्रोसेसिंग पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया गया। इस कोर्स में 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सहायक निदेशक (स्किल डेवलपमेंट) डॉ. रूपिंदर कौर ने बताया कि किसान इस प्रशिक्षण के माध्यम से सोयाबीन और दूध की प्रोसेसिंग करके अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। कोर्स समन्वयक डॉ. कुलवीर कौर ने कोर्स की महत्ता और स्किल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा आयोजित अन्य प्रशिक्षणों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में फूड एंड टेक्नोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. अर्शदीप सिंह, डॉ. जसप्रीत कौर, डॉ. कमलजीत कौर, डॉ. हनुमान बबाडे और डॉ. अंतिमा गुप्ता ने विभिन्न विषयों पर प्रायोगिक ज्ञान साझा किया। प्रतिभागियों को यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण प्रमाणपत्र दिए गए और खालसा सोयाबीन प्रोसेसिंग यूनिट, गांव जंगपुर का ज्ञानवर्धक दौरा भी करवाया गया। कोर्स के अंत में डॉ. कमलजीत कौर ने सभी का धन्यवाद किया और सीख को व्यावहारिक जीवन में अपनाने की सलाह दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *