दुगरी स्थित जिला भाजपा कार्यालय में एक बैठक का आयोजन प्रधान रजनीश धीमान की अध्यक्षता में किया गया।बैठक में नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर रजनीश धीमान ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मात्र 45 साल के नबीन ने बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन इतिहास में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पार्टी नेतृत्व ने संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने की जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है। वो उसे पूरी ईमानदारी से निभायेंगे। नितिन नबीन 1980 में बनी बीजेपी के सबसे कम उम्र के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, नितिन नबीन के नाम के ऐलान के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि भाजपा अब नेक्स्ट जनरेशन लीडरशिप तैयार कर रही है, क्योंकि वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को संगठन और सरकार दोनों का अनुभव है। अब नितिन के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।बैठक उपरांत नितिन नवीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर लड्डू भी बांटे गए।


