भीलवाड़ा | राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) का प्रदेश स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 19 व 20 दिसंबर को जनार्दन राय नागर विद्यापीठ डबोक में होगा। संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक जीनगर ने बताया कि भीलवाड़ा से अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बैठक राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में हुई।


