आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर मानपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह दो खड़े मिनी ट्रकों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार पांच किमी दूर तक नजर आया। एक ट्रक में ड्रम में केमिकल और दूसरे में पाउडर भरा था। महू, मानपुर और इंदौर की फायर ब्रिगेड ने दस टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया। टीआई लोकेंद्र सिंह हिहोर के अनुसार घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सुरक्षा के चलते हाईवे का यातायात करीब एक घंटे तक लेबड़ मार्ग पर डायवर्ट किया गया।


