रांची के दर्जनों होटलों में चल रहा है देह व्यापार का अनैतिक काम

मानव तस्करी कर रांची के होटलों में देह व्यापार का अनैतिक कार्य बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में पुलिस ने लगातार छापेमार कर कई देह व्यापार के अनैतिक कार्य का पर्दाफाश किया है। विशेष शाखा के एसपी ने रांची एसएसपी को दर्जन भर होटलों के बारे में जानकारी दी है। जिनमें अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली है। वहीं आधा दर्जन ऐसे दलालों की भी जानकारी दी गई है जो बंगाल व अन्य दूसरे राज्यों से इन लड़कियों की मानव तस्करी कर रांची लाकर होटलों में देह व्यापार करवा रहे है। विशेष शाखा के एसपी ने रांची एसएसपी को जिन होटलों की सूची उपलब्ध कराई है उनमें स्टेशन रोज स्थित होटल अमर हेरिटेज, होटल अमर, होटल एके रेसीडेंसी, होटल सिटी पैलेस, प्रीत होटल, जनता होटल, होटल सनराइज, होटल सनराइज और होटल आशीर्वाद पैलेस शामिल है। विशेष शाखा की ओर से दी गई जानकारी में बताया हया है कि इन होटलों में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना है। दलालों के नाम की दी गई जानकारी, इसमें महिला भी रांची में देह व्यापार के अनैतिक कार्य में कई दलाल भी इन दिनों सक्रिय है। विशेष शाखा की ओर से इन दलालों के नाम की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। दलालों में महिला दलाल भी शामिल है। इन दलालों में साहिल उर्फ राजा सिंह, आकाशदीप सिंह उर्फ आरडीएक्स उर्फ राहुल, समर सिंह उर्फ विक्रम सिंह, मोनालिसा दास और वासु उर्फ वासिफ शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *