रक्तदान शिविर का आयोजन, 18 लोगों ने किया रक्तदान

बगोदर|जिला रक्त अधिकोष गिरिडीह के तत्वाधान में सोमवार को बगोदर प्रखंड मुख्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया। बीडीओ निशा कुमारी समेत 18 लोगों ने रक्तदान किया। स्वेच्छा से लोगों ने रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर विशेष रूप से थैलीसीमिया पीड़ित मरीजों के लिए आयोजित किया गया, जिनके शरीर में रक्त का निर्माण नहीं हो पाता और उन्हें नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। रक्तदाताओं ने मानवता का परिचय देते हुए जरूरतमंद मरीजों के जीवन रक्षक सहयोग किया।शिविर के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने आम लोगों से आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *