भास्कर संवाददाता | पाली पाली ब्लॉक के सीबीईओ दिलीप कर्मचंदानी ने सोमवार को गुरड़ाई की ढाणी स्कूल का निरीक्षण किया। सीबीईओ कर्मचंदानी सभी क्लास रूम में पहुंचे और बच्चों से सीधे सवाल किए। बच्चों से पुस्तक पढ़वाई। बच्चों के जबाव सुनकर सीबीईओ ने स्कूल स्टाफ की तारीफ करते हुए क्रम जारी रखने के निर्देश दिए। प्रधानाध्यापक प्रकाश से प्रखर, एफएलएन के सम्बन्धित रिकॉर्ड की जानकारी ली। विद्यालय के भौतिक संसाधनों, पोषाहार संधारण, भंडारण की जांच की। वर्तमान में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति से सबंधी रिकॉर्ड चेक किए। बच्चों को संबोंधित करते हुए सीबीईओ ने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा बच्चों के हित के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसे लेकर समय-समय पर सेमिनार व बैठकों का आयोजन होता है। प्रभुसिंह चाड़वास, जितेंद्र सिंह, गौतमचंद भवरलाल, सुश्री मनीषा दामेर, अनिता व श्रवणसिंह सहित स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।


