जयपुर में सीवरेज के गंदे पानी से सेहत को खतरा:सड़कों पर लाइट बंद पड़ी, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं

जयपुर के कई वार्डों में लोग स्ट्रीट लाइट नहीं होने से अंधेरे में डूबे हैं। टूटी सड़कों और सफाई नहीं होने से परेशान हैं। टूटे सीवरेज कवर, बहता गंदा पानी और कचरे के ढेर लोगों की सेहत और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। आम जनता का कहना है कि वे लगातार नगर निगम और संबंधित विभागों में शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही। हालात ऐसे हैं कि रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है, लेकिन शासन और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें। वार्ड 67 के पंचोलियों की ढाणी, नारायण विहार निवासी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में खंभों पर स्ट्रीट लाइट ही नहीं लगाई गई है। रात होते ही पूरा इलाका अंधेरे में चला जाता है। लोगों को आवागमन में परेशानी होती है, जिससे असुरक्षा का माहौल बना रहता है। वार्ड 38 झोटवाड़ा के मोती विहार से प्रेमदत्त ने बताया कि कॉलोनी में लंबे समय से सड़क निर्माण नहीं हुआ है। बारिश और घरेलू पानी जमा होने से पूरे इलाके में कीचड़ और गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन और पैदल चलना मुश्किल हो गया है। वार्ड 46 अशोकपुरा, मनु पथ निवासी सुमीत चोमल ने बताया कि इलाके में सीवरेज टैंक का कवर टूट चुका है। खुले टैंक से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा जोखिम में है। वार्ड 7 खटीलों का मोहल्ला निवासी रामकरण ने बताया कि भारी बजट स्वीकृत होने के बावजूद गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल है। चारों तरफ फैली गंदगी से इंसान ही नहीं, पशु भी बीमार हो रहे हैं। खुले कचरे और पॉलीथिन खाने से कई जानवरों की मौत तक हो चुकी है। बदबू और गंदगी के कारण रहना मुश्किल होता जा रहा है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि कागजी योजनाओं और बैठकों से आगे बढ़कर तुरंत मौके पर कार्रवाई की जाए। ताकि राजधानी जयपुर को बुनियादी सुविधाओं के इस संकट से राहत मिल सके। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में बढ़ता सीवरेज संकट, लाइनें चोक:खुदी सड़कें और गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान 2.जयपुर में सड़कों की हालत बदहाल, आमजन परेशान:हादसों का खतरा, शिकायतों के बावजूद नहीं मिल रहा स्थाई समाधान 3.जयपुर में समस्या बने खुले, टूटे-धंसे हुए सीवर चैंबर:आदर्श नगर और मानसरोवर में बढ़ा खतरा, जनता बोली- बुनियादी सुविधाएं बदतर 4.JDA में 17 साल से नहीं हुई प्लॉट की रजिस्ट्री:सड़कें दलदल में बदल चुकीं; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं 5.जयपुर में सीवर, कचरा और पानी बहाव की समस्या:बदहाल व्यवस्थाओं से बढ़ी परेशानी, कई वार्डों में खतरा और गंदगी से जनता परेशान 6.जयपुर की गलियों में भारी वाहनों से बढ़ी परेशानी:स्पीड ब्रेकर नहीं होने से तेज रफ्तार में निकल रही गाड़ियां, दैनिक भास्कर एप पर सामने आई समस्याएं 7.जयपुर में नई सड़क कुछ ही दिनों में खराब:झुके ट्रांसफॉर्मर से बढ़ा हादसों का खतरा; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 8.जयपुर में लोग गंदे पानी-कचरे और जाम नालियों से परेशान:सेहत, सफाई और सुरक्षा पर पड़ रहा असर, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आ रही समस्याएं 9.जयपुर स्मार्ट सिटी नहीं, गड्ढों का शहर बना:शिकायतों के बाद भी हालात जस के तस, सिविक इश्यू बना जयपुराइट्स की आवाज 10.जयपुर में सीवरेज की समस्या, ढक्कन टूटे:सड़कों पर भरे गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *