गुमला|हनुमान मंदिर टंगरा वेंडिंग जोन पर स्ट्रीट वेंडरों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता विनय गोप ने की। बैठक में उपस्थित सभी वेंडरों ने जिला प्रशासन से मदद के लिए गुहार लगाई। कहा कि प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सभी सब्जी विक्रेता वेंडिंग जोन पर दुकान लगाएं। लेकिन अभी तक कई लोग रोड पर दुकान लगा रहे है। प्रशासन इन्हें व्यवस्थित करने में मदद करें। चूंकि 40 से अधिक दुकानदार वेंडिंग जोन में दुकान लगा रहे है। लेकिन बाकी के द्वारा रोड और इधर-उधर दुकान लगा दिए जाने से उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। ऐसे में सभी को व्यवस्थित किया जाए। इसके अलावे वेडिंग जोन के अंदर जो बाथरूम बना हुआ है। उसको सुचारू रूप से चालू कराया जाए। गुमला नगर परिषद के द्वारा वेंडिंग जोन का साइन बोर्ड लगवाया जाए ताकि सभी को ज्ञात हो कि सब्जी अपने निर्धारित स्थल पर मिलेगी। वहीं टीवीएस सदस्यों को सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाए। मौके पर रमेश गोप, माया कुजूर, प्रमिला देवी, तुलसी नाग, सुधा देवी, फूलमनी देवी, अरुण साहू, संध्या देवी, केशो देवी, कमला देवी, मुनि कुजूर, लक्ष्मणनी देवी, मुनिया देवी, गायत्री देवी, रूकमणि देवी, नंदलाल तिर्की, नारायण साहू, सविता देवी आदि थे।


