छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी

भास्कर न्यूज|​गुमला ​केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) का 63वां स्थापना दिवस समारोह केंद्रीय विद्यालय, गुमला के तत्वावधान में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर भी गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के केंद्रीय विद्यालय गीत के साथ हुआ। इसके तुरंत बाद, प्राइमरी सेक्शन के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। ​इस शुभ अवसर पर, माननीय प्रभारी प्राचार्य शीला तिग्गा ने बच्चों को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायक संदेश में, उन्होंने छात्रों से केंद्रीय विद्यालय संगठन के उद्देश्यों, अनुशासनबद्ध जीवन, और उत्कृष्ट पठन-पाठन की प्रक्रिया को अपने जीवन में पूरी सजगता के साथ अनुपालन करते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने पर ज़ोर दिया। ​श्रीमती तिग्गा ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं है, बल्कि यह एक ”मिनी इंडिया” भी है। यहाँ देश के हर क्षेत्र एवं राज्य के बच्चे, प्रत्येक समुदाय से संबंधित होकर, एक साथ शिक्षा ग्रहण करते हैं और जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को आत्मसात करते हैं। ​समारोह के समापन पर क्लेमेंट इन्द्वार ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *