दौसा में ग्रामीण समस्या समाधान कैंप:आज 9 जगह सुबह 10 बजे से लगेंगे शिविर, 24 दिसंबर तक होगा आयोजन

दौसा में राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष पहल की गई है। इसके तहत 16 से 24 दिसंबर तक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत मुख्यालयों पर ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। पहले दिन 9 स्थानों पर शिविर कार्यक्रम के तहत पहले दिन मंगलवार को जसोता (दौसा), पीचूपाड़ा खुर्द (बांदीकुई), गीजगढ़ (सिकराय), रसीदपुर (महवा), हल्दैना (मण्डावर), शिवसिंहपुरा (लालसोट), खवारावजी (नांगल राजावतान), कल्लावास (रामगढ़ पचवारा) और काली पहाड़ी (सैंथल) में शिविर आयोजित किए जाएंगे। सुबह 10 बजे से शुरू होंगे शिविर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविन्द शर्मा ने बताया कि सभी ग्रामीण समस्या समाधान शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका समाधान करेंगे। लंबित मामलों का भी होगा निस्तारण शिविरों के दौरान न केवल नई समस्याओं का समाधान किया जाएगा, बल्कि पूर्व में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में लंबित रहे प्रकरणों का भी निस्तारण किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर सभी जरूरी सेवाएं उपलब्ध हो सकें। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *