ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने एक आदेश जारी कर पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। आदेश के तहत 20 सीआई व 12 एसआई को इधर से उधर लगाया गया है। पुलिस निरीक्षक मनोज सिकरवार को रामगंजमंडी से हटाकर कैथून थाने में लगाया है। जबकि संदीप शर्मा को कैथून से हटाकर रामगंजमंडी लगाया है। सांगोद सीआई सुनील कुमार सिसोदिया को देवलीमांझी लगाया है वही अनिल कुमार को सांगोद का चार्ज दिया है। अजीत सिंह को इटावा, दौलत साहू को सुल्तानपुर लगाया है। वासुदेव को मंडाना, नन्दसिंह को सिमलिया, हनुमान सहाय को दीगोद, अनूप सिंह को कनवास, सुरेंद्र गोदारा को चेचट, महावीर प्रसाद को सुकेत, देशराज को खातौली, ईश्वर सिंह को बपावरकलां, दीप्ति रानी को बूढ़ादीत, रघुवीर सिंह को अपराध सहायक कार्यालय व हीरालाल को महिला थाना व संचित निरीक्षक पुलिस लाइन लगाया है। अविनाश कुमार को अयाना, सज्जन गोठवाल को मोड़क, सत्यनारायण मालव को प्रभारी पुलिस नियंत्रण कक्ष लगाया है। 12 SI इधर से उधर उत्तम सिंह को मोड़क थाने से द्वितीय थानाधिकारी कैथून,अयाना थानाधिकारी उम्मेद सिंह को द्वितीय थानाधिकारी इटावा, चेचट थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद को डीएसटी इंचार्ज, देवलीमांझी थानाधिकारी सुरेश कुमार मीणा को प्रभारी यातायात, सिमलिया थानाधिकारी सुरेश कुमार शर्मा को मोरुकला चौकी थाना कनवास, बपावरकलां थानाधिकारी अभय सिंह को चौकी टाउन सांगोद, श्यामसुंदर को इटावा से चौकी ताथेड़ थाना कैथून, राजकुमार को द्वितीय थानाधिकारी रामगंजमंडी, सुरेश कुमार मीणा को चौकी ताथेड़ से चौकी खैराबाद थाना रामगंजमंडी, रेवतीरमन मीणा को द्वितीय थानाधिकारी कैथून,बबीता चौधरी को प्रभारी ए एच टी यू,हरभान सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी जिला विशेष शाखा के पद पर लगाया है।


