भीलवाड़ा में अवैध डोडा चूरा तस्करी करते पति-पत्नी गिरफ्तार:रोडवेज बस स्टैंड पर तालशी के दौरान मिला, ट्रॉली बैग में छुपाया था-एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

भीलवाड़ा की सुभाष नगर थाना पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा की तस्करी करते हुए पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। रोडवेज बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान पकड़ा सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार बिश्नोई ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत सुभाष नगर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड में डाउट होने पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी और आकस्मिक चेकिंग की गई। ट्रॉली बैग में छुपाया था अफीम डोडा चूरा इस दौरान एक महिला व पुरुष की ट्रॉली बैग से अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया। वजन करने पर ये 36 किलो 330 ग्राम निकला, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करते हुए पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार किया और जांच शुरू की। ये थे टीम में शामिल पति पत्नी को पकड़ने वाली टीम में सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार,हेड कांस्टेबल संजय , कांस्टेबल राजेश , लोकेश ,नरेश और ओरमता शामिल रही। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने अवैध डोडा करते हुए गुरदीप सिंह (40) पिता जरनैल सिंह निवासी भटिंडा पंजाब और हरजीत कौर (38 ) पत्नी गुरदीप सिंह निवासी बठिंडा पंजाब को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *