चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के ऐचेर गांव में चोरों ने दो अलग-अलग स्थान से ट्रांसफार्मर चुरा लिए। जिसके चलते एक और जहां किसानों को नुकसान हुआ है। वही गांव की बिजली आपूर्ति भी पूरी रात नहीं आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाए जाने एवं बिजली निगम से जल्द ही आपूर्ति सुचारू बनाए रखने की मांग की है। अलग अलग जगह से दो डीपी चुराई रात को ऐचेर गांव में चोरों ने एक ही जगह पर लगी दो अलग-अलग डीपीओ को निशाना बनाया और डीपी में से तेल और कीमती सामान निकाल कर ले गए। गांव से कुछ ही दूरी पर लगी खोखरी तलाई के रास्ते पर दो डिपियां लगी हुई थी। सिंगल फेस की गांव में विद्युत सप्लाई के लिए चोरों ने रात को डीपीओ को चोरी कर ले गए और उनसे कीमती सामान चुराकर ले गए हैं। जिसके चलते गांव में रात से ही बिजली आपूर्ति बंद है। ऐसे में जहां डीपी चोरी होने से किसान परेशान है। वहीं बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में इस तरह के चोर सक्रिय हैं। ऐसे में जल्द इनका पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जाए। इनपुट- दिलराज मीणा।


