पंजाब के फगवाड़ा के पास दरवेश पिंड के रहने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और युद्ध नशेया विरुद्ध अभियान के कोऑडिनेटर दलजीत राजू को एक बार फिर गंभीर जान से मारने की धमकी मिली है। ताजा धमकी वॉट्सऐप मैसेज के जरिए भेजी गई है। जिससे उनके परिवार में डर का माहौल और गहरा हो गया है। धमकी में लिखा पुलिस भी तुम्हें बचा नहीं सकती। राजू के मुताबिक यह धमकी उन्हें कल उनके वॉट्सऐप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने भेजी। जिसने खुद को काला राणा बताया। गौरतलब है कि इससे पहले 27 नवंबर की तड़के दलजीत राजू के घर पर फायरिंग की घटना हुई थी। दो नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल पर आए और उनके घर पर गोलियां चला दीं। अमृतपाल की पैरोल याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई पंजाब के खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की संसद सत्र में शामिल होने की पैरोल देने संबंधी दायर याचिका पर आज सुनवाई होगी। इस मामले में सरकार अपना जवाब दाखिल कर चुकी है। अमृतपाल के वकीलों ने अपनी दलील रखी है। उम्मीद है कि आज होने वाली सुनवाई के दौरान अदालत कोई फैसला ले सकती है, क्योंकि अब सत्र खत्म होने में मात्र तीन दिन शेष रह गए हैं।


