रायगढ़ में जामगांव के जंगल में पहुंचा दंतैल:ओड़िसा के तालाब में गिरने से किया गया था रेस्क्यू, मादा हाथी और शावक ने जमकर चिंघाड़ लगाई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में भटकते हुए एक दंतैल हाथी जामगांव के जंगल में पहुंच गया है। उससे पहले कोतरलिया रेलवे स्टेशन के पास एक मादा व शावक को देखा गया था। वन अमला को जानकारी मिलने के बाद लगातार उसके लोकेशन पर नजर रखी जा रही है। मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को एक हाथी टारपाली, पतरापाली, कारीछापर, कुकुर्दा होते हुए ओड़िसा के जंगल में पहुंच गया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद वन अमला उस पर निगरानी कर रहा था, लेकिन सोमवार को ओड़िसा में जाकर हाथी किसी तालाब में गिर गया। जिसका रेस्क्यू ओड़िसा वन अमला के द्वारा किया गया। उसी दिन एक मादा व शावक कोतरलिया रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गए। जहां उनके द्वारा काफी चिंघाड़ लगाई गई। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो ग्रामीणों के बीच डर का माहौल हो गया, लेकिन मादा हाथी व शावक वापस ओड़िसा के धनुबांस के जंगल में लौट गए और शाम ढलने के बाद दंतैल हाथी ओड़िसा से वापस कुकुर्दा के रास्ते से जामगांव सर्किल में वापस आ गया। बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन 4-5 बजे कुकुर्दा और महापल्ली के बीच उसने क्रास किया, जिसे फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी ने देखा। बताया जा रहा है कि अभी हाथी की मौजूदगी जामगांव जंगल में है। नुकसान नहीं, पर ग्रामीणों में भय
जामगांव सर्किल के महापल्ली क्षेत्र हाथियों की मौजूदगी नहीं होती है। ऐसे में जिला मुख्यालय से महज 10-15 किमी दूरी में जब हाथी आने की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तो उनके बीच भय का माहौल निर्मित हो गया। हांलाकि हाथी ने किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया है। लगातार कर रहे ट्रैकिंग
जामगांव सर्किल प्रभारी एमएस बरिया ने बताया कि हाथी का ट्रैकिंग करने पर जानकारी मिला कि अभी वह कुकुर्दा व महापल्ली के बीच जंगल में है। लगातार उसका लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। आसपास गांव में सुरक्षा के लिहाज से मुनादी कराई गई है और लोगों को समझाईश दी जा रही है कि जंगल की ओर न जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *