परिजनों को दिखाई पतंगबाजी करते बच्चों की वीडियो, चेतावनी दी

भास्कर न्यूज |अमृतसर सिटी में चाइना डोर से पतंगबाजी करने वाले युवकों पर पुलिस नजर रख रही है। पुलिस छतों पर चढ़कर ड्रोन से कार्रवाई कर रही है। इसी तरह वीरवार को तीन जोनों में एसीपी नॉर्थ मनिंदर सिंह, एसीपी साउथ प्रवेश चोपड़ा, एसीपी जसपाल सिंह ने चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों पर ड्रोन के जरिए नजर रखते हुए 14 घरों में चैकिंग की। इस दौरान परिजनों को राउंडअप कर चाइना डोर से पतंगबाजी करते हुए बच्चों की वीडिया दिखाकर उन्हें चेतावनी दी। उसके बाद उन्हें छोड़ दिया। एसीपी जसपाल सिंह ने बताया कि चाइना डोर से पतंगबाजी करने वालों पर ड्रोन से नजर रख रहे हैं। यह चाइना डोर के खिलाफ मुहिंम चलाई गई है। सिटी में पुलिस की अलग-अलग टीम जांच कर रही हैं। ड्रोन के जरिए घरों की छतों पर चाइना डोर से पतंगबाजी करने वाले बच्चों की वीडिया बनाकर फिर उनके घर जाकर चैकिंग कर रहे हैं। इसके बाद परिजन को राउंडअप कर थाने लाया जाता है। जिसके बाद उनकी पहचान को दर्ज करते हुए अंतिम बार चेतावनी दी जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *