नागौर बार एसोसिएशन चुनाव:506 अधिवक्ता मतदाता चुनेंगे 4 पदों के लिए पदाधिकारी

नागौर अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए आज सुबह 9 बजे से कचहरी परिसर में मतदान प्रक्रिया जारी है। संघ के 82 साल के इतिहास में यह चौथा अवसर है जब कार्यकारिणी के चयन के लिए मतदान का सहारा लिया जा रहा है। आज शाम 5 बजे तक चलने वाले इस मतदान में 506 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिसके तुरंत बाद मतगणना कर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। मतदान को लेकर भारी उत्साह ​मतदान को लेकर कोर्ट परिसर में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल है और वकीलों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी राधेश्याम सांगवा की देखरेख में चल रही इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जहां पिछले दो चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए थे, वहीं इस बार चुनावी रण में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कचहरी में हर तरफ समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाते और अंतिम दौर का जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। चार पदों पर 9 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत ​आज हो रहे मतदान में कुल 4 पदों के लिए 9 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद पर है, जहां भगवान सिंह राठौड़ और पवन श्रीमाली के बीच सीधी टक्कर है। वहीं, महासचिव पद के लिए रामदेव सिंवर और दक्षेमेन्द्र कुमार बेड़ा मैदान में हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर बीरबल राम कमेड़िया व भोपाल सिंह तथा पुस्तकालय सचिव पद के लिए जयसिंह बडगुर्जर, मनोज जाखड़ और पुरुषोत्तम व्यास के भाग्य का फैसला आज शाम तक हो जाएगा। उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित ​उल्लेखनीय है कि मतदान से पहले ही उपाध्यक्ष पद पर मुकेश चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर भगवतराम खुड़ीवाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद से अजीत कुमार ओझा, उपाध्यक्ष से सुनील कुमार त्रिवेदी और महासचिव पद से कांता बोथरा ने अपने नाम वापस ले लिए थे, जिसके बाद आज शेष पदों पर वोटिंग करवाई जा रही है। 12 बजे तक 150 अधिवक्ताओं ने किया मतदान कचहरी परिसर में चल रही मतदान प्रक्रिया में अब तक 150 अधिवक्ता मतदाताओं ने मतदान कर लिया है। 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी जिसके तुरंत बाद नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *